जहर खिलाकर विवाहिता की हत्या
बांका। थाना क्षेत्र के छत्रपाल गांव में एक विवाहिता को जहर खिलाकर देवर ने मार दिया।
बांका। थाना क्षेत्र के छत्रपाल गांव में एक विवाहिता को जहर खिलाकर देवर ने मार दिया। घटना मंगलवार देर शाम की है। विवाहिता संगीता देवी का मायका थाना क्षेत्र के गोड़ा में था। छत्रपाल के अपने ससुराल में वह अपने बच्चे और पति के साथ खुशी-खुशी रह रही थी। चचेरा देवर बमबम को यह रास नहीं आ रहा था। मंगलवार देर शाम जहर खिलाने के बाद परिजन ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति को बिगड़ता देख उसे बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को संगीता की मौत हो गई। इस मामले में संगीता के पिता कांग्रेस यादव ने देवर कुंदन कुमार व चचेरे देवर बमबम पर मामला दर्ज कराया है। कांग्रेस ने बताया कि उनकी बेटी की ¨जदगी दामाद के साथ खुशी से कट रही थी। संगीता के साथ दोनों देवर हमेशा गलत नीयत रखता था। उसके कॉल को रिकार्ड कर उसे परेशान किया जा रहा था। जब संगीता ने किसी भी बात को मानने से इंकार कर दिया तो, मंगलवार की शाम दोनों ने मिलकर जहर खिला दिया। थानाध्यक्ष महबूब आलम ने बताया कि महिला की मौत भागलपुर में हुई है। जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जायेगी।