भागकर प्रेमी युगल ने भैरोगंज मंदिर में रचाई शादी
बांका। एक अनोखी प्रेम कहानी प्रकाश में आई है। रिश्ते में दादा-पोती लगने वाली यह प्रेमी जोड़ी एक दूसरे को पसंद करते थे।
बांका। एक अनोखी प्रेम कहानी प्रकाश में आई है। रिश्ते में दादा-पोती लगने वाली यह प्रेमी जोड़ी एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों के बीच घंटों दूरभाष पर बात होती थी। बीते सरस्वती पूजा के दिन दोनों का प्यार परवान चढ़ा और बिना किसी को बताए घर से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार दोनों ने कटोरिया थाना क्षेत्र के भैरोगंज मंदिर में शादी भी कर ली है। प्रेमी युगल भैरोगंज के आसपास अपने किसी निकटतम संबंधी के यहां छुपे हुए थे। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग की भनक कुछ दिन पूर्व ही परिजन को चल गई थी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने दोनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया था। दोनों को डांट फटकार भी लगाई गई थी। जिसके बाद प्रेमी युगल ने भाग कर शादी रचाई है। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।