Move to Jagran APP

कुलपति के शव यात्रा में उमड़ी भीड़

बांका। भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नलिनी कांत झा बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 09:42 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 09:42 PM (IST)
कुलपति के शव यात्रा में उमड़ी भीड़
कुलपति के शव यात्रा में उमड़ी भीड़

बांका। भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नलिनी कांत झा बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर कुलपति के बड़े पुत्र सौरभ कुमार झा ने उन्हें मुखाग्नि दी है। इधर, कुलपति के शव को जैसे ही भागलपुर से पैतृक गांव तेलडीहा लाया गया। उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, पूर्व विधायक गणेश पासवान, पूर्व भाजपा प्रत्याशी अर्जित शास्वत सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी व गणमान्य लोग पहुंचे थे। वहीं, परिजनों के करूण क्रंदन देख मंत्री चौबे के आंखों से भी बरबस आंसू छलकने लगे थे। कुलपति की पत्नी सरोज झा बार-बार अचेत हो रही थीं। डॉक्टर पुत्री निभा व दोनों पुत्र सौरभ व गौरव भी गमगीन थे। मंत्री चौबे ने कहा कि इलाके का चमकता हुआ सितारा था। जो अचानक विलीन हो गए। शव यात्रा के दौरान कुलपति नलिनिकांत अमर रहे के नारों से गांव गूंज उठा। ग्रामीण इंदूकांत झा, विनय कांत झा, अमरेन्द्र झा, बिनोदानंद झा, बुलाकी मंडल, शालीग्राम मंडल सहित अन्य ने बताया कि कुलपति सभी के चहेते थे। वे गरीबों की मदद में हमेशा आगे रहते थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.