दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव किया गायब
लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत की वार्ड संख्या तीन स्थित नौवा टोली में शनिवार क
लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत की वार्ड संख्या तीन स्थित नौवा टोली में शनिवार को एक गर्भवती विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी। इसके बाद शव को गायब कर दिया है। इस मामले में मृतक के पिता रामविलास पासवान ने स्थानीय थाना में मृतक के पति घटघट राम, उसका भाई गोपाल राम एवं पत्नी रिकू देवी, भुल्लू राम उसकी पत्नी लुलही देवी तथा घटघट राम के चाचा छोटन राम एवं उसके पुत्र मोचन राम के अलावा धारो राम को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पति घटघट राम एवं उसके भाई भुल्लू राम को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बड़हिया वार्ड संख्या तीन तीन निवासी रामविलास पासवान वर्तमान में नालंदा जिला के खैराबाद, महलपर, बिहारशरीफ वार्ड संख्या 33 में रहता है। उसकी पुत्री पूनम देवी ने लगभग 10 वर्ष पूर्व अपने ही वार्ड के नौवाटोली निवासी घटघट राम से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से उसके ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। ससुराल वाले मारपीट भी किया करते थे। पिछले माह अप्रैल में भी महिला थाना बिहारशरीफ में घटघट राम से बांड भरवाकर पूनम को ससुराल भेजा गया था। शनिवार की शाम पूनम के चचेरा चाचा ने उसके पिता को फोन पर इस घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतिका के पति एवं उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
------------------
पूनम ने घटघट राम के साथ किया था प्रेम विवाह
संसू., बड़हिया (लखीसराय) : पूनम की हत्या करके शव को गायब कर दिया गया है। उसने अपने ही मोहल्ले के घटघट राम के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद भी वह ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित की जाने लगी। पुलिस ने विवाहिता के पति घटघट राम उर्फ घटघटवा एवं उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटघटवा दबंग किस्म का नौजवान है। इसके खिलाफ पूर्व से ही बड़हिया थाना में मारपीट करने सहित तीन मामले दर्ज हैं। विदित हो कि पूनम देवी ने अपने ही वार्ड के घटघटवा के साथ भगाकर शादी कर ली। शादी के बाद पूनम देवी का पिता रामविलास पासवान मुहल्ला छोड़कर बिहारशरीफ में रहने लगा। वहां रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने लगा। इधर पुनम देवी को 6 वर्षीय राज, 5 वर्षीय सोनी, 3 वर्षीय छोटी एवं एक वर्ष की ललिता कुल चार बच्चे हुए। हत्या के समय भी पूनम देवी ढाई माह की गर्भवती थी। उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप