मांगों को लेकर जीविका दीदी ने किया प्रदर्शन
बांका। जीविका दीदी ने सोमवार को अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी की।
बांका। जीविका दीदी ने सोमवार को अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। पीबीएस कॉलेज से निकल कर सभी जीविका दीदी गांधी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंची। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ¨सह ने कहा कि जीविका दीदी को सरकार सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है। लेकिन अब यह नहीं चलने वाला है। सरकार वाजिब हक भी नहीं दे रही है। अगर समय रहते सरकार ने उचित न्याय नहीं किया तो आगामी लोक सभा चुनाव में जीविका दीदी कहीं दूसरा रास्ता ना अख्तियार कर ले। जिलाध्यक्ष कृष्णमोहन ठाकुर ने कहा कि सरकार को चाहिए की संघ की मांगों को गंभीरतापूर्वक विचार कर अपना रूख स्पष्ट करें। जीविका संघ की स्वीटी कुमारी ने कहा कि जीविका सिर्फ अब कहने को रह गया है। महिला सशक्तिकरण की परियोजना में सिर्फ लूट-खसोट और शोषण एवं प्रताड़ना चल रहा है। जीविका दीदी की नौकरी कम से कम 60 साल करने पर बल दिया। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भारती कुमारी, मुंगेर जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ¨सह, खगड़िया जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सीताराम यादव, अक्षय यादव, शोभा देवी, ¨पकी देवी, मधु देवी, चंदा कुमारी, नीतू कुमारी सहित सैकड़ों जीविका दीदी मौजूद थी।