Move to Jagran APP

सांस लेने के लिए हर व्यक्ति करें पौधरोपण

बांका। दैनिक जागरण की ओर से पौधे लगाएं वृक्ष बचाओ अभियान शुक्रवार को तीसरे दिन भी चला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 10:51 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 10:51 PM (IST)
सांस लेने के लिए हर व्यक्ति करें पौधरोपण
सांस लेने के लिए हर व्यक्ति करें पौधरोपण

बांका। दैनिक जागरण की ओर से पौधे लगाएं वृक्ष बचाओ अभियान शुक्रवार को तीसरे दिन भी चला। इस क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बिरेन्द्र कुमार ¨सह राठौर ने बाराहाट में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जबकि जयपुर में पुलिस पदाधिकारी ने पेड़ लगाए। सभी ने इस अभियान की सराहना की। शनिवार को बांका मुख्यालय, खेसर, फुल्लीडुमर सहित अन्य स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।

loksabha election banner

बाराहाट: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी विरेंद्र ¨सह राठौर ने बाजार स्थित सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र ¨सह के आवास पर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि जागरण का यह अभियान सराहनीय है। इससे सभी को जुड़ने की अपील की।

जयपुर: शहर-शहर गांव गांव पौधा लगाओ वृक्ष बचाओ अभियान को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। सहायक अवर निरीक्षक बिरेन्द्र यादव के अगुवाई में जयपुर थाना के जवानों ने जागरण के साथ पौधरोपण किया। इस अभियान में सहायक और निरीक्षक बिरेंद्र यादव के साथ बीएमपी जवान मौजूद थे। दूसरी ओर कैलाश मिश्र उच्च विद्यालय के छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी पौधरोपण किया। प्रधानाध्यापक दिनेश मंडल ने कहा कि हर व्यक्ति को सांस लेने के लिए अपने हिस्से का पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

रजौन: शिवमणि वेलफेयर एडुकेशन सोसाइटी प्रधान कार्यालय परिसर में महोगनी के पौधे लगाए गए। शपथ ग्रहण के क्रम में बच्चों को वृक्ष एक लाभ अनेक, वृक्ष लगाएं पर्यावरण बचाएं, जहां है हरियाली वहां खुशहाली आदि प्रेरक नारे लगाये। सचिव शिवपूजन ¨सह ने दैनिक जागरण के इस कार्यक्रम की तारीफ की। कहा कि एक लोग प्रति वर्ष एक पेड़ जरूर लगाए। पंसस विपुला देवी ने बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों व प्रखंड वासियों से पौधे लगाने की अपील की।

फुल्लीडुमर: सादपुर पंचायत में मुखिया निभा कुमारी एवं प्रखण्ड आत्मा अध्यक्ष संजय पंडित ने मनरेगा भवन में पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलित करने के लिए प्रेरित किया है। मुखिया निभा कुमारी ने जागरण के इस अभियान को महायज्ञ बताया है। उन्होंने महिलाओं को घरों में एक पौधा लगाने की अपील की। आत्मा अध्यक्ष ने पौधे को मानव जाति का सबसे बड़ा मित्र बताया। मौके पर वार्ड सदस्य विवेका नन्द यादव सहित दर्जनों लोग थे।

चांदन: प्रखण्ड मुख्यालय के वार्ड नम्बर सात में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरपंच गौतम कुमार दूबे, वार्ड सदस्य तरुण कुमार और पंच सोनिया देवी ने पौधरोपण किया। सरपंच ने कहा कि आज पर्यावरण को साफ और सुंदर बनाने के लिए पेड़ लगाना सबसे जरूरी है। कार्यक्रम में संत मेरी स्कूल के बच्चे तथा शिक्षकों ने पौधे लगाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.