मारपीट में जख्मी गणेश की इलाज के क्रम में मौत
बांका। थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित घाघरीजोर गांव में 21 सितंबर को केस संबंधी विवाद में जख्मी वृद्ध गणेश यादव की मौत पटना में इलाज के क्रम में रविवार की शाम हो गई।
बांका। थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित घाघरीजोर गांव में 21 सितंबर को केस संबंधी विवाद में जख्मी वृद्ध गणेश यादव की मौत पटना में इलाज के क्रम में रविवार की शाम हो गई। सोमवार को शव को गांव लाते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। इस बाबत हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार कुल्हाड़ी से हमला कर गणेश यादव एवं शंकर यादव को जख्मी कर दिया गया था। दोनों का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में होने के बाद जख्मी गणेश यादव की स्थिति बिगड़ गई थी। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बांका से भागलपुर रेफर कर दिया गया था। लेकिन भागलपुर में भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे पटना रेफर किया गया था। पटना के निजी नर्सिंग होम विनायक अस्पताल में जख्मी का इलाज चल रहा था। लेकिन घटना के तीन दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घाघरी जोर गांव में मामूली केस में मदद नहीं करने के चलते गणेश यादव के परिजनों को गांव के ही वार्ड सदस्य तूफानी यादव ने दर्जन समर्थकों के साथ घर को घेर कर कुल्हाड़ी डंडे से बेरहमी के साथ मारपीट की गई थी। खबर मिलने पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार व अवर निरीक्षक उमा प्रकाश ¨सह, हरेंद्र कुमार ,विजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे थे। लेकिन पुलिस को देखते ही हमलावर फरार हो गए थे। इस बाबत मृतक के भाई विजय यादव के बयान पर तूफानी यादव सहित 20 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दूसरे दिन ही दिन नामजद अभियुक्त तूफानी यादव को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।