जमीन विवाद में मारपीट, एक जख्मी
बांका। केहनीचक गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के शंभू तांती जख्मी हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jan 2018 06:01 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jan 2018 06:01 PM (IST)
बांका। केहनीचक गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के शंभू तांती जख्मी हो गया। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद जख्मी हालत में ही शंभू तांती थाना पहुंचे। जिसमें गांव के ही माधो तांती, इनकी पत्नी सुनीता देवी, घुटो तांती, पत्नी खुशबू देवी और संजीव कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए शंभूगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ये सभी नामजद अभियुक्त जबरन वादी की जमीन कब्जा करना चाह रहे थे। जिसका विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी डंडा के साथ घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट किया। थानाध्यक्ष रंधीर कुमार ¨सह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें