डीजे पर अश्लील गीत बजाने का विरोध पर मारपीट
बांका। थाना क्षेत्र के दो विभिन्न जगहों पर मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हुए। पहली घटना सहदेवपुर गांव में विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुई है।
बांका। थाना क्षेत्र के दो विभिन्न जगहों पर मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हुए। पहली घटना सहदेवपुर गांव में विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुई है। पीड़ित नागेश्वर मंडल ने बताया कि गांव के होरीलाल द्वारा विसर्जन में डीजे पर अश्लील गीत बजा रहे थे। मना करने पर मारपीट की गई। दूसरी घटना खपड़ा गांव में सड़क किनारे ठेला लगाने पर हुई। जहां पीडित संतोष राम ने बताया कि रंजीत राम अक्सर सड़क पर ठेला लगा देते हैं, जिससे लोगों को आवाजाही करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में गुरूवार को जब इसका विरोध किया तो रंजीत राम सहित अन्य परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट की। इस बाबत थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि उपरोक्त दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।