कार- बोलेरो में टक्कर
बांका। चांदन-कटोरिया मुख्य सड़क पर चांदन नदी पुल के आगे जुगड़ी मोड़ पर एक कार और बोलेरो की टक्कर में कार सवार लोगों को हल्की चोट आई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:47 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:47 PM (IST)
बांका। चांदन-कटोरिया मुख्य सड़क पर चांदन नदी पुल के आगे जुगड़ी मोड़ पर एक कार और बोलेरो की टक्कर में कार सवार लोगों को हल्की चोट आई है। सभी बाल बाल बच गए हैं। बताया जाता है कि भागलपुर निवासी मु. तोरिफ अंसारी पारिवारिक सदस्यों को लेकर कार से बोकारो से भागलपुर जा रहा था। जुगड़ी मोड़ पर तीखे मोड़ पर सामने से आ रही बोलेरो ने कार में धक्का मार दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया और उसपर सवार बाल बाल बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें