गड्ढे में पलटी ऑल्टो, दो जख्मी
बांका। देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग के बेलहर बस्ती पास बुधवार दोपहर बाद बकरी बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर एक ऑल्टो कार गड्ढे में पलट गई।
बांका। देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग के बेलहर बस्ती पास बुधवार दोपहर बाद बकरी बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर एक ऑल्टो कार गड्ढे में पलट गई। जिस पर सवार मुंगेर निवासी 65 वर्षीय बिरेंद्र प्रसाद ¨सह बाल-बाल बच गए। चालक को हल्की चोटें आई है। जिसका इलाज मौके पर ही एक ग्रामीण चिकित्सक ने किया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सवार एवं चालक से पूछताछ की। उन्होंने मवेशी बचाने दौरान दुर्घटना की वजह बताया। स्थानीय लोगों ने भी घटना की पुष्टि किया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मुक्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बिरेंद्र ¨सह देवघर से ऑल्टो कार से छठ पर्व पर मुंगेर गए परिजनों को लाने जा रहे थे। तभी बेलहर बस्ती के पास वाहन के सामने अचानक बकरी आ गई। जिसे बचाने के लिए चालक ने जोरदार ब्रेक लगाया। इसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर आधा दर्जन बार पलटते हुए गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद सवार बुजुर्ग भयभीत हो गए। स्थानीय लोगों ने वाहन को गड्ढे से निकाल सड़क पर खड़ा कर दिया। इसके बाद सभी वाहन लेकर चले गए। दो दिन पूर्व भी मुंगेर की एक महिला सहित चार मासूम को ऑल्टो कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।