बाइक सवार जख्मी
बांका। अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में महगामा मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 07:23 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 07:23 PM (IST)
बांका। अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में महगामा मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी हो गया। जख्मी कटोरिया थाना क्षेत्र के सुपहा गांव निवासी दिलीप कुमार दास का इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। कटोरिया जाने के दौरान महगामा मोड़ के समीप सामने से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रेफरल अस्पताल को दी। मौके पर एंबुलेंस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉ. अभय प्रकाश चौधरी ने उसका इलाज किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें