बाइक दुर्घटना में दंपती जख्मी
बांका। अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग में नवटोलिया गांव के समीप बाइक दुर्घटना में दंपती जख्मी हो गए। जख्म
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 May 2018 06:12 PM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 06:12 PM (IST)
बांका। अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग में नवटोलिया गांव के समीप बाइक दुर्घटना में दंपती जख्मी हो गए। जख्मी बाइक चालक अंधरी मोहदीपुर गांव निवासी धीरज यादव एवं उनकी पत्नी डोली देवी का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार धीरज यादव बाइक से पत्नी के साथ बांका जा रहा था। इसी क्रम में नवटोलिया गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. अभय प्रकाश चौधरी द्वारा इलाज किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें