छत से गिरकर बालक जख्मी
बांका। मुख्यालय के बेलहर बस्ती निवासी लीटर ¨सह का 14 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार सोमवार को विद्युत पोल में तार फंसाने के दौरान छत पर से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
By Edited By: Published: Mon, 01 Aug 2016 08:00 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 08:00 PM (IST)
बांका। मुख्यालय के बेलहर बस्ती निवासी लीटर ¨सह का 14 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार सोमवार को विद्युत पोल में तार फंसाने के दौरान छत पर से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज पीएचसी में किया गया। सिर और शरीर के अन्य हिस्से मे गंभीर चोट होने के कारण उसे जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार घायल सुभाष सोमवार की संध्या करीब पांच बजे घर के छत पर चढ़कर विद्युत तार में टोंका फंसा रहा था। तभी वह किसी तरह फिसल गया और छत के नीचे गिर गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें