गैस सिलिंडर की आग जलकर राख
बांका। तरी मंझगांय गांव में संजय दास की पत्नी गीता देवी के घर में रखे गैस सिलिंडर में मंगलवार की शाम आग लग गई।
बांका। तरी मंझगांय गांव में संजय दास की पत्नी गीता देवी के घर में रखे गैस सिलिंडर में मंगलवार की शाम आग लग गई। सिलिंडर में आग लगता देख पीड़िता ने अपने बच्चों साथ घर से बाहर भाग जान बचाई। घटना में पीड़िता की फूस छावनी का घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। जबतक ग्रामीण व पड़ोसी दौड़कर पहुंचे। तबतक आग भयावह रूप ले चुकी थी। बावजूद इसके आग बुझाने का काफी प्रयास किया। घटना के बाद पीड़िता खुले आसमान के नीचे आ गया है। पड़ोसियों, ग्रामीणों व पूर्व सरपंच दिनेश दास ने बुधवार को भोजन आदि की व्यवस्था किया है। जानकारी के अनुसार घटना के दिन पीड़िता अर्घ्य देने के लिए छठ घाट गई थी। वापस आने के बाद खाना बनाने के लिए गैस जलाया। तभी रेगुलेटर की पाइप में आग पकड़ लिया। घटना में घर में रखा कपड़ा, जेवरात आदि जलकर राख हो गया है। अबतक स्थानीय प्रशासन से कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है। पति की मौत बाद निर्धनता के कारण वह मेहनत मजदूरी कर तीन बच्चों का परवरिश कर रही है। सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हल्का कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन कराया गया है। विभाग की तरफ से मिलने वाली सहायता मुहैया करा दी जाएगी।