लक्ष्मी-नारायण यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा
बांका। चांदन उ'च विद्यालय मैदान पर नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण यज्ञ 1101 महिलाओं के कलश यात्रा से बुधवार से शुरू हो गया।
बांका। चांदन उच्च विद्यालय मैदान पर नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण यज्ञ 1101 महिलाओं के कलश यात्रा से बुधवार से शुरू हो गया। कलश शोभायात्रा से पूर्व बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कलश यात्रा गुजरने वाले मार्ग की सफाई की। उसके बाद पंडित जयदीप आचार्य के नेतृत्व में सभी महिलाएं कलुआ घाट पर जमा हुई। वहां से मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल लेकर चांदन पुरानी बाजार होते हुए उच्च विद्यालय के मैदान के यज्ञ मंडप तक लाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जय श्रीराम के जयघोष के साथ, ढोल-नगाड़ा, महिलाओं की भारी संख्या के साथ चल रहे थे। यज्ञ में 108 मूर्ति के अलावा अयोध्या और बनारस के प्रवचनकर्ता प्रवचन करेंगे। रासलीला का कार्यक्रम भी गुरुवार से शुरू होगा। कलश यात्रा में आचार्य विजेंद्र पांडे, हृदय नन्द, जय नारायण उपाध्याय, ओम प्रकाश, श्याम किशोर पांडे, गोपाल पांडे ,पप्पू पांडे, रामा कांत झा, मनोज बाजपेयी और अरुण मिस्त्री भी शामिल थे। आयोजन की सफलता के लिए अध्यक्ष विक्रम कुमार, उपाध्यक्ष प्रशांत, आजाद कोषाध्यक्ष, नवल वैद्यनाथ, सुनील राय सहित अन्य लगे थे।