मदर्स डे पर रोगियों की हुई जांच
बांका। मदर्स डे पर शहर के स्माइल एंड डेंटल केयर में रविवार को मुफ्त जांच शिविर में डॉ. पुष्पम प्रियद
बांका। मदर्स डे पर शहर के स्माइल एंड डेंटल केयर में रविवार को मुफ्त जांच शिविर में डॉ. पुष्पम प्रियदर्शनी ने करीब 50 लोगों का मुफ्त में दांतों की जांच कर दवाई दी। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उनकी इच्छा थी कि बड़ी होकर लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में सहायता करें। यह सपना आज साकार होने जा रहा है। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व हो रहा है। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम ¨सह ने कहा कि माता एवं पिता के प्रति सम्मान ही सही मायने में मदर्स डे है। भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री अमिता पम्मी, मीडिया प्रभारी रिता ¨सह, कोषाध्यक्ष पुनीता ¨सह, ¨रकू यादव, रेखा वर्मा, सुषमा ¨सह, विभा ¨सह, जिया आदि मौजूद थे।