Move to Jagran APP

व्यापार मंडल के सील गोदाम में दूसरी बार लगी आग

बांका। शहर के व्यापार मंडल में करोड़ों का धान पिछले तीन-चार दिनों से जल रह है। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन बेखबर है। व्यापार मंडल सील गोदाम में आग की सूचना पर चौकीदार महेंद्र यादव की शिकायत के बाद भी आग बुझाने की दिशा में अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 10:03 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 10:03 PM (IST)
व्यापार मंडल के सील गोदाम में दूसरी बार लगी आग
व्यापार मंडल के सील गोदाम में दूसरी बार लगी आग

बांका। शहर के व्यापार मंडल में करोड़ों का धान पिछले तीन-चार दिनों से जल रह है। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन बेखबर है। व्यापार मंडल सील गोदाम में आग की सूचना पर चौकीदार महेंद्र यादव की शिकायत के बाद भी आग बुझाने की दिशा में अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि एक माह पूर्व भी व्यापार मंडल के गोदाम में आग लगी थी। उस समय अग्निशमन दस्ता ने आग पर काबू पाया था। इधर, व्यापार मंडल के सील गोदाम में पिछले एक माह में दूसरी बार आग लगने की घटना किसी बड़ी साजिश की ओर भी इशारा करने लगा है । इसके पूर्व भी गोदाम के पश्चिमी हिस्से का दीवार काटकर चोरों ने लाखों के धान चोरी की थी। पांच वर्ष पूर्व तत्कालीन व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर गोदाम से धान चोरी सहित सरकारी राशि के गबन का आरोप में केस दर्ज हुआ था। जिसमें तत्कालीन एसडीओ शिव कुमार पंडित ने जांच के बाद व्यापार मंडल को सील किया था। पांच वर्ष से अवैध समय बीतने के बाद भी इसका कोई निराकरण नहीं हो पाया है। जिसके कारण गोदाम में करोड़ों रुपये का धान अब अगलगी का शिकार हो रहा। वैसे, व्यापार मंडल चुनाव में सुभाष कनोडिया निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी व्यापार मंडल का ताला खोलने की प्रक्रिया कानूनी दांव-पेच में उलझ कर रह गया है।

-------------

कोट

व्यापार मंडल में पिछले एक वर्ष में आग लगने की तीसरी घटना है। बार-बार गोदाम में आग लगना संदेह पैदा कर रहा है। सरकार को चाहिए कि गोदाम से धान सुरक्षित निकालकर किसी मिलर को हस्तगत करा दे।

सुभाष कनोडिया, अध्यक्ष, व्यापार मंडल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.