पति के आए बिना शव का हुआ दाह संस्कार
बांका। पति के आए बिना ही महिला के शव का दाह संस्कार मंगलवार को हो गया। मामला रूपा कुमारी की मौत का है।
बांका। पति के आए बिना ही महिला के शव का दाह संस्कार मंगलवार को हो गया। मामला रूपा कुमारी की मौत का है। बताया जाता है कि खून की कमी से रुपा को भागलपुर रेफर किया गया था। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत रास्ते में हो गई। महिला लक्ष्मीकित्ता गांव निवासी धर्मेन्द्र ¨सह की पत्नी थी। वह पहली बार मां बनी थी। रविवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था। जहां उसने दोपहर में पुत्र को जन्म दिया। लेकिन दूसरे दिन सोमवार को उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार उसके शरीर में महज पांच ग्राम ही खून था। जबकि एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर मे 14 ग्राम खून होता है। नियमानुसार जिस महिलाओं के शरीर में खून की मात्रा कम होती है। उसे अस्पताल में ब्लड बैंक रहने पर ही प्रसव कराया जा सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएमएम पैसे की लालच में बिना जांच के ही प्रसव कराने लगती है। बताया जाता है कि बिना पैसे लिए एएनएम प्रसव कार्य में हाथ भी नहीं लगाती। यदि रूपा के प्रसव से पहले खून की जांच कर उसे रेफर कर दिया गया होता तो उसकी जान नहीं जाती। इधर, रुपा का पति धर्मेन्द्र और उसके पिता अलेशर ¨सह दोनों ही पंजाब में है। पता चला कि पति के आए बिना ही रुपा के शव का दाह संस्कार हो गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्यामसुंदर दास ने बताया कि महिला की मौत एनेमिक की वजह से हुई।