विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाराहाट के रतनपुर में कागजों में सिमटी नल जल योजना

By JagranEdited By:
Published: Tue, 02 Jun 2020 10:44 PM (IST)

बांका। प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनडीहा दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर चार में नल जल योजना की स्थिति ठीक नहीं है। सिर्फ फाइलों में दब कर दम तोड़ती नजर आ रही है।

बाराहाट के रतनपुर में कागजों में सिमटी नल जल योजना
बाराहाट के रतनपुर में कागजों में सिमटी नल जल योजना

बांका। प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनडीहा दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर चार में नल जल योजना की स्थिति ठीक नहीं है। सिर्फ फाइलों में दब कर दम तोड़ती नजर आ रही है। इस कारण लोगों को शुद्ध पेयजल का लाभ नहीं मिल रहा है। सोनडीहा दक्षिण पंचायत के रतनपुर गांव में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

बताया जाता है कि रतनपुर गांव के वार्ड नंबर चार में लगभग तीन माह पूर्व से आधा अधूरा कार्य किया गया है। जहां सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल कार्य के अंतर्गत किया गया बोरिग पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रहा है। बोरिग से पानी नहीं के बराबर निकल रहा है। जिससे राशि खर्च होने के बाद भी इस गांव के लोगों को नल का जल लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण अवधेश मंडल ने बताया कि इस गांव में पेयजल को लेकर काफी समस्या है। स्थानीय स्तर पर काम गुणवत्तापूर्ण नहीं होने से आज तक किसी भी नल से पानी नहीं टपका है। इस बारे में पीएचईडी विभाग से शिकायत के बाद कहा कि जल्द ही इसमें सुधार कर लिया जाएगा, लेकिन आज तक सुधार नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अवधेश मंडल, कंचन मंडल ,ज्योतिष मंडल आदि ने कहा कि अगर शीघ्र ही काम पूरा कर घरों में नल का जल नहीं पहुंचाया गया तो वे लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। बीडीओ ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।