जीविका समूह ने मेहंदी व रंगोली बनाकर किया जागरूक
बांका। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जीविका समूहों ने अनूठी पहल की है।
बांका। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जीविका समूहों ने अनूठी पहल की है। जीविका समूह की महिलाओं ने मेहंदी और रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया। कटोरिया के बीचकौड़ी व पड़मान गांव में जीविका समूह की महिलाओं ने मेहंदी व रंगोली बनाकर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया।
जीविका समूह की सदस्यों ने मतदान की महत्ता के बारे में लोगों को बताया। समूह की सीएम संगीता देवी ने बताया कि रंगोली बनाकर जागरुकता कार्यक्रम को रोचक बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि मतदान में आम लोग को अपनी भूमिका के बारे में जान पाएं। इस दौरान मतदान के दिन पहले वोट फिर घर का काम करने की अपील की गई। मतदान के दौरान शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जीविका समूह की नीरू देवी, मुन्नी देवी, संगीता देवी, कुसमी झा, संगीता मिश्रा, शीला देवी, प्रियंका देवी, गीता देवी, प्रमिला देवी, लाली खातून, चानो बीबी, नगीना खातून आदि मौजूद थे।