टैक्ट्रर से कुचल कर बालक की मौत
बांका। बालू लदे टैक्ट्रर से कुचलकर थाना क्षेत्र के नयाडीह गावं स्थित लालाबांध के समीप बुधवार को रामवरण यादव के 10 वर्षीय पुत्र अनीष कुमार की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 09:46 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 09:46 PM (IST)
बांका। बालू लदे टैक्ट्रर से कुचलकर थाना क्षेत्र के नयाडीह गावं स्थित लालाबांध के समीप बुधवार को रामवरण यादव के 10 वर्षीय पुत्र अनीष कुमार की मौत हो गई। बालक सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद परिजन बालक को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अपने ससुराल नयाडीह में रह रहा था। पैतृक घर डंडाबाजार है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टैक्ट्रर खैरा गांव निवासी एक व्यक्ति की है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ¨सह ने बताया कि थाना को अबतक किसी ने भी कुछ जानकारी नहीं दी है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें