Move to Jagran APP

बांका में बाइपास निर्माण को लेकर विभागीय सर्वे शुरू

बांका। बांका में बायपास निर्माण को लेकर विभागीय सर्वे शुरु हो गया है। स्थानीय चांदन नदी होकर विभाग ने सर्वे कार्य शुरू किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 08:42 PM (IST)
बांका में बाइपास निर्माण को लेकर विभागीय सर्वे शुरू
बांका में बाइपास निर्माण को लेकर विभागीय सर्वे शुरू

बांका। बांका में बायपास निर्माण को लेकर विभागीय सर्वे शुरु हो गया है। स्थानीय चांदन नदी होकर विभाग ने सर्वे कार्य शुरू किया है। इसके लिए भागलपुर से पहुंची टीम ने पिछले कई दिनों तक नक्शा तैयार किया है। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि नक्शा बनाकर विभाग को भेजा जाएगा। ज्ञात हो कि पंजवारा से बरबीघा तक राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए से पंजवारा से बांका व चांदन-कटोरियाकी बिहार सीमा को छूती हुई सिकंदरा जमुई व शेखपुरा लगभग 165 किलो मीटर तक दूर तक जाएगी। इसके लिए भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव के लिए राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल ने प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें चांदन नदी पुल के पास से नदी के तट पर भी चार किलोमीटर तक बाइपास बनाने की विभागीय सूची तैयार की गई है। इसके निर्माण होने से शहर होकर वाहनों का दवाब कम होगा। इसके अलावा विभाग ने भागलपुर से ढाकामोड़ तक एवं ढाकामोड़ से हंसडीहा तक एनएच 33, घोघा-पंजवारा एसएच 84, अमरपुर-अकबरनगर एसएच 85 के लिए भूमि अधिग्रहण होगा। इसके लिए चांदन पुल की मरम्मत होगी। इसके लिए एक करोड़ से अधिक की राशि भी आवंटित हो गई है। भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने बताया चांदन पुल से लेकर जर्जर पंजवारा पुल की भी मरम्मत होगी। इसके अलावा अन्य कई पुलों का निर्माण होगा। इसके लिए कागजी प्रक्रिया शुरू है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.