यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रंगारंग कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने सभी का मन मोहा
संवाद सहयोगी बांका स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ...और पढ़ें

- चमन साह विद्या मंदिर व संत जोसफ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फोटो: 16 बीएएन 30, 26
संवाद सहयोगी, बांका: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के जगतपुर स्थित चमन साह विद्या मंदिर ध्वजारोहण विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम के पूर्व अध्यक्ष नारायण साह, दिलीप चौधरी किशोर सहाय व देवेंद्र कुमार चौधरी की अगुवाई में सारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य गौतम पाठक की अगुवाई में घोषदल के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि चाहे विज्ञान का क्षेत्र हो या, खेलकूद सहित संगीत का क्षेत्र विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सभी क्षेत्र में नाम रौशन किया है। साथ ही साथ जिले का नाम भी रौशन किया है। इस मौके पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। वहीं संत जोसफ विद्यालय में पीबीएस कालेज सेवानिवृत प्राचार्य सुवास कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय भी मौजूद थे। प्राचार्य ब्रेवेन्थ शेरेफ ने बताया कि विद्यालय ने कई होनहार छात्र-छात्रा जिला को दिया है। कई छात्र-छात्रा विभिन्न सेक्टर में फिलवक्त कार्यरत है। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक का मंचन किया गया। कुशल शर्मा सहित अन्य छात्रों ने भाग लिया। संत जोसफ में दसवीं व बारहवीं के टापर छात्र-छात्राओं के अभिभावक को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर उपप्राचार्य सिस्टर एन केथरीन, शिक्षक रामजी सिंह, अनुज कुमार, मु. इसलाम, शैलेंद्र सिंह, अनुभव कुमार, मंजीत सिंह, अंबर बनर्जी, रूची बर्नी सहित अन्य मौजूद थे।
