सेविका की बहाली में गड़बड़ी की शिकायत
बांका। बांका प्रखंड के चुटिया-अमरपुर गांव निवासी सविता कुमारी ने वार्ड नंबर छह में सेविका की बहाली में गड़बड़ी की शिकायत डीएम कुंदन कुमार से की है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:32 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 06:32 PM (IST)
बांका। बांका प्रखंड के चुटिया-अमरपुर गांव निवासी सविता कुमारी ने वार्ड नंबर छह में सेविका की बहाली में गड़बड़ी की शिकायत डीएम कुंदन कुमार से की है। डीएम को बताया कि वर्ष 2014 में ही सेविका की पद के लिए वे आवेदन की थी। लेकिन आम सभा नहीं होने के कारण बहाली नही हो पाई थी। तीन बार आम सभा की सूचना देने के बाद भी जानबूझ कर बहाली नहीं किया गया। इसके बाद फिर 27 दिसंबर को आवेदन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कंचन कुमारी ने उसके आवेदन को नजर अंदाज कर मनमानी ढंग से चुनाव कराकर घोषित कर दिया। उन्होंने डीएम से इस मामले की जांच करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें