चार बच्चे सहित पत्नी को घर से निकाला
बांका। चांदन बस स्टैंड निवासी गिरजा देवी ने चांदन थाना में एक आवेदन देकर अपने पति प्रह्लाद साह, देवर नंदकिशोर साह और गोतनी सुनैना देवी पर मारपीट कर सभी चार छोटे ब'चों को घर से निकाल दिया है।
बांका। चांदन बस स्टैंड निवासी गिरजा देवी ने चांदन थाना में एक आवेदन देकर अपने पति प्रह्लाद साह, देवर नंदकिशोर साह और गोतनी सुनैना देवी पर मारपीट कर सभी चार छोटे बच्चों को घर से निकाल दिया है। इस संबंध में महिला ने कहा कि उनके बच्चे अमृता कुमारी, बबीता कुमारी, अनिल कुमार और सौरव कुमार को ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया है। इसके खिलाफ उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके पति बराबर उसके साथ मारपीट करते हैं। इस संबंध में कई बार स्थानीय स्तर पर भी शिकायत की गई। लेकिन कहीं से उसे न्याय नहीं मिला। गुरुवार की देर रात फिर उसके साथ मारपीट कर उसे और उसके चारों बच्चे को भीषण ठंड में बाहर निकाल दिया गया। जिससे लाचार होकर वह बगल के दुकान के बरामदे पर अपने बच्चों के साथ सोई। सुबह भी जब उसके परिवार के लोग उसे खोजने नहीं आए तो वह लाचार होकर चांदन थाना पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस महिला अपने घर से बाहर ही भटक रही है। चांदन थाना में भी उसके आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने बताया कि घटना की वास्तविकता का पता लगाया जा रहा है। दोषी पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। वैसे मामला पति-पत्नी का है, इसलिए सुलह का प्रयास किया जा रहा है।