किसानों के उत्थान के लिए 56 ग्राम समिति का गठन
बांका। किसानों की समस्या एवं सदस्यता अभियान को लेकर दर्जीकित्ता प्राथमिकता विद्यालय परिसर में भारतीय
बांका। किसानों की समस्या एवं सदस्यता अभियान को लेकर दर्जीकित्ता प्राथमिकता विद्यालय परिसर में भारतीय किसान संघ की बैठक जिलाध्यक्ष रामनारायण ¨सह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को बिहार झारखंड के मार्गदर्शक परमानंद चांदवाला ने संबोधित करते हुए किसानों की उपेक्षा पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को लाभकारी मूल्य के अलावा अनुदानित घर पर खाद, बीज, कीटनाशक, दवाई के अलावा ¨सचाई के लिए समुचित व्यवस्था कराने की मांग सरकार से की है। प्रांतीय मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि किसान देश की शान है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में निर्धारित लक्ष्य पांच हजार के विरूद्ध तीन हजार सदस्य बनाएं गए है। जिले में अभी रजौन, धोरैया, बांका, अमरपुर, बाराहाट, फुल्लीडुमर और शंभुगंज प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाकर 56 गांव में ग्राम समिति की गठन किया है। एक प्रखंड में 15 गांव में ग्राम समिति गठन का लक्ष्य है। राजौन प्रखंड में नौ ग्राम समिति का गठन किया है। बैठक में दर्जीकित्ता ग्राम समिति अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण, ¨सह, मंत्री अनिल कुमार ¨सह, नीरज कुमार को बनाया गया है। दो दिवसीय जिला सम्मेलन बाराहाट प्रखंड के चपरा-कोहल्था मध्य विद्यालय में 23 जून से है। बैठक को प्रांतीय मंत्री शुकदेव प्रसाद राव, जिला मंत्री विनय कुमार ¨सह, राजेंद्र प्रसाद ¨सह, दिलीप कुमार ¨सह, टुनटुन ¨सह, अमरेश कुमार ¨सह ने भी संबोधित किया है।