लोकसभा चुनाव पर बनी रणनीति
बांका। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास कुमार ¨सह की अध्यक्षता में गुरुवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई।
बांका। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास कुमार ¨सह की अध्यक्षता में गुरुवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी चुनाव पर रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष ने चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र को अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने पर बल दिया। सुविधा अनुसार कुछ मंडल प्रभारियों के प्रभार में आपसी सुविधा के लिए तबादला किया। उन्होंने जिला के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को ग्रामीण स्तर कर दौरा कर ग्रामीणों को राज्य तथा केंद्र सरकार के योजनाओं को अवगत करने की बात कहीं। मौके पर पार्टी नेता राजीव लोचन मिश्र, गौरीशंकर ¨सह, जयशंकर चौधरी, सत्यनारायण पंजियारा, सुंदर बेसरा, मुकेश ¨सह, नीलन ¨सह, रानी महकम, कंचन साह, हीरालाल मंडल, दिनेश ¨सह, रौशन पासवान, चंदन सिन्हा, सोनू ¨सह, विन्देश्वरी गुप्ता, सुमन ¨सह, हिम्मत ¨सह आदि मौजूद थे।