विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार राज्य विद्यालय वालीबाल टूर्नामेंट 2026 : भागलपुर, पटना, एकलव्य या सारण में कौन बनेगा चैंपियन? बांका में होगा फाइनल

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:25 PM (IST)

Bihar State Level School Volleyball Tournament 2026: बांका में चल रही बिहार राज्य अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक वालीबाल प्रतियोगिता अपने ...और पढ़ें

Bihar State Level School Volleyball Tournament 2026: मैच का दृश्‍य।

Bihar State Level School Volleyball Tournament 2026: मैच का दृश्‍य।

HighLights

  1. बांका में राज्यस्तरीय विद्यालय वालीबाल प्रतियोगिता अंतिम चरण में।

  2. भागलपुर, पटना, एकलव्य, सारण खिताब के प्रबल दावेदार।

  3. आज होंगे फाइनल मुकाबले और भव्य पुरस्कार वितरण।

जागरण संवाददाता, बांका। Bihar State Level School Volleyball Tournament 2026: बांका शहर के ऐतिहासिक आरएमके इंटर स्कूल मैदान पर चल रही बिहार राज्य अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक वालीबाल प्रतियोगिता अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच गई है। गुरुवार शाम सभी लीग मैचों के समापन के बाद सेमीफाइनल और खिताबी दौड़ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।

प्रदर्शन और अंकों के आधार पर अब यह तय हो चुका है कि इस प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय ट्रॉफी पर भागलपुर, पटना, एकलव्य या सारण में से ही किसी एक का कब्जा होगा। दिन भर मैदान पर खिलाड़ियों के जोरदार स्मैश, सटीक किल और हैरतअंगेज डिफेंस का ऐसा जादू चला कि दर्शक लगातार तालियां बजाते रहे।

Bihar School Volleyball Finals Bhagalpur Patna Eklavya Saran Vie for Title (1)

प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीनों कोर्ट पर नेशनल रेफरी की देखरेख में चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम झोंक दिया। नेट के ऊपर से आती तेज रफ्तार गेंदों को ब्लॉक करने और कोर्ट के खाली कोनों में अंक बटोरने की होड़ ने हर मैच को सांस रोक देने वाला बना दिया।

भागलपुर तीनों वर्गों में, पटना-एकलव्य-सारण दो-दो में आगे

लीग मैचों के नतीजों ने सेमीफाइनल के समीकरण तय कर दिए हैं। भागलपुर प्रमंडल की टीमों ने तीनों आयु वर्गों—अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19—के सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री की। वहीं, पटना, सारण और एकलव्य की टीमों ने दो-दो आयु वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

बिहार राज्य अंतर प्रमंडल विद्यालय वालीबाल 2026: सेमीफाइनल लाइन-अप

  • आयोजन स्थल: आरएमके इंटर स्कूल मैदान, बांका (बिहार)

  • चैंपियनशिप की दौड़ में प्रमुख टीमें: भागलपुर, पटना, एकलव्य और सारण

  • अंडर-19 सेमीफाइनल: पटना बनाम मगध | भागलपुर बनाम एकलव्य

  • अंडर-17 सेमीफाइनल: मुंगेर बनाम भागलपुर (मुंगेर फाइनल में) | सारण बनाम एकलव्य

  • अंडर-14 सेमीफाइनल: एकलव्य बनाम सारण | भागलपुर बनाम पटना

  • आज का मुख्य कार्यक्रम: सेमीफाइनल के शेष मैच, फाइनल मुकाबला एवं भव्य पुरस्कार वितरण

हालांकि, गुरुवार देर रात दूधिया रोशनी में खेले गए अंडर-17 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मुंगेर की टीम ने शानदार वापसी करते हुए कड़े संघर्ष में भागलपुर को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।

Bihar School Volleyball Finals Bhagalpur Patna Eklavya Saran Vie for Title (2)

तीनों वर्गों के सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर

शुक्रवार को सुबह के सत्र में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों को लेकर खेलप्रेमियों में भारी उत्सुकता है। अंडर-19 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पटना का मुकाबला मगध से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भागलपुर की भिड़ंत एकलव्य से होगी।

अंडर-17 वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में सारण और एकलव्य की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं, अंडर-14 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में एकलव्य और सारण के बीच भिड़ंत होगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भागलपुर की टीम का सामना पटना से होगा। इन चारों प्रमंडलों के खिलाड़ियों की तकनीक, कोर्ट पर आपसी तालमेल और आक्रामक खेल ही तय करेगा कि कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी।

आज होगा फाइनल और पुरस्कार वितरण

जिला खेल पदाधिकारी विनीत सिंहा और राज्य के शारीरिक शिक्षा उपनिदेशक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मैदान पर तीनों आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल मैच समाप्त होने के तुरंत बाद मैदान पर भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उधर, लीग चरण और क्वार्टर फाइनल में बाहर हुई कई टीमें देर शाम अपने-अपने जिलों के लिए रवाना हो गईं।

यह भी पढ़ें- पटना में जमुई की बेटियों का ताइक्वांडो में जलवा, कोमल ने स्वर्ण तो प्रकृति ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान