जिले में 2412 पद महिलाओं के लिए रिजर्व
बांका। जिले में पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण का नामांकन 22 सितंबर तक होना है। पहले चरण में धोरैया में 24 सितंबर और दूसरे चरण का चुनाव 29 सितंबर को बांका प्रखंड में होना है। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
बांका। जिले में पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण का नामांकन 22 सितंबर तक होना है। पहले चरण में धोरैया में 24 सितंबर और दूसरे चरण का चुनाव 29 सितंबर को बांका प्रखंड में होना है। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम का प्रयोग किया जा रहा है। इसको लेकर विशेष तैयारी की गई है।
पंचायत चुनाव की लगभग आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई है। इसके अलावा आरक्षण के मौजूदा प्रविधानों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए सीटें आरक्षित रखी गई है। सभी आरक्षण कोटियों में आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई है। राज्य में पंचायत राज्य के लिए वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के अलावा सरपंच और पंच के लिए चुनाव हो रहा है। सभी 182 पंचायतों में सभी छह पद के लिए कुल 5469 पद पर चुनाव होना है इसमें से 2412 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई है।
--------
पंचायत चुनाव के लिए आरक्षित सीटों की सूची
आरक्षण की स्थिति मुखिया कुल महिला कुल पद 182- 81
अनारक्षित 118 -57 अनुसूचित जाति 22- 09
अनुसूचित जनजाति 09 -03 पिछड़ा वर्ग 33- 12
ग्राम पंचायत सदस्य कुल महिला कुल पद 2417 -1064
अनारक्षित 1600- 752 अनुसूचित जाति 306 - 106
अनुसूचित जनजाति 111 - 38 पिछड़ा वर्ग 400 -168
पंचायत समिति सदस्य कुल महिला कुल पद 246 -113
अनारक्षित 158- 76 अनुसूचित जाति 31 - 13
अनुसूचित जनजाति 12 - 04 पिछड़ा वर्ग 45- 20
जिला परिषद सदस्य कुल महिला कुल पद 25 11
अनारक्षित 16 -08 अनुसूचित जाति 03- 01
अनुसूचित जनजाति 01 -00 पिछड़ा वर्ग 05- 02
ग्राम कचहरी सरपंच कुल महिला कुल पद 182- 81
अनारक्षित 118- 57 अनुसूचित जाति 22 - 09
अनुसूचित जनजाति 09 - 03 पिछड़ा वर्ग 33- 12
ग्राम कचहरी पंच कुल महिला कुल पद 2417 -1062
अनारक्षित 1607 -754 अनुसूचित जाति 303 - 105
अनुसूचित जनजाति 110 - 38 पिछड़ा वर्ग 397 - 165