विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Unusual Love Bihar : घर में भाई नहीं तो खुद को माना लड़का! सहेली से किया प्यार और मांग में भरा सिंदूर, साथ रहने की जिद

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

Unusual Love Story Sparks Buzz in Banka Bihar: बिहार के बांका में दो नाबालिग लड़कियों के बीच शादी जैसी रस्म ...और पढ़ें

Unusual Love Story Sparks Buzz in Banka Bihar : बांका के बेलहर में एक नाबालिग ने दूसरी की मांग में भरा सिंदूर, साथ रहने की जिद; पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Unusual Love Story Sparks Buzz in Banka Bihar : बांका के बेलहर में एक नाबालिग ने दूसरी की मांग में भरा सिंदूर, साथ रहने की जिद; पुलिस ने परिजनों को सौंपा

HighLights

  1. बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरा।

  2. डायल 112 पुलिस ने हस्तक्षेप कर नाबालिगों को थाने ले गई।

  3. काउंसलिंग के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को परिजनों को सौंपा।

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। Unusual Love Story Sparks Buzz in Banka Bihar: बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्रामीण इलाके में दो नाबालिग लड़कियों के बीच विवाह जैसी रस्म निभाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। विवाद उस समय गहरा गया जब एक किशोरी ने दूसरी किशोरी के घर जाकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ गईं।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों नाबालिगों को अपने संरक्षण में लिया। बाद में थाने पर पुलिस और प्रबुद्ध लोगों की लंबी समझाइश के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

  • बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग लड़कियों के बीच विवाह जैसा मामला सामने आने से चर्चा

  • विवाद के बीच एक लड़की ने दूसरी के घर पहुंचकर उसकी मांग में भरा सिंदूर, साथ रहने की जिद पर अड़ीं दोनों

  • हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम, दोनों नाबालिगों को संरक्षण में लेकर थाने लाई

  • काउंसलिंग के बाद पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंपा; एक गांव में मौजूद, दूसरी को रिश्तेदारी में ले गए परिजन

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की है। दोनों नाबालिग लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान तैश में आकर एक लड़की दूसरी के घर पहुंच गई और अचानक उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया।

सिंदूर पड़ते ही दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का दावा करते हुए घर छोड़ने से इनकार कर दिया। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो घर में हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का भारी जमावड़ा लग गया। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।

लड़कों जैसा पहनावा और रहन-सहन, पहले भी सामने आया था मामला

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक दोनों लड़कियों के बीच काफी लंबे समय से गहरी मित्रता थी। जिस लड़की ने सिंदूर डाला, उसके स्वभाव, हाव-भाव और पहनावे को लेकर गांव में पहले से ही बातें होती रही हैं। बताया जाता है कि वह बचपन से ही लड़कों के साथ अधिक समय बिताती थी और उसकी वेशभूषा व आदतें भी लड़कों जैसी ही थीं। उसके परिवार में पांच बेटियां हैं, जिस कारण माता-पिता भी उसे बेटे की तरह ही लाड़-प्यार देते रहे हैं।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले भी उसने एक अन्य लड़की के साथ इसी तरह का संबंध बनाने की कोशिश की थी। उस समय दोनों पक्षों के परिजनों ने बैठकर मामले को किसी तरह शांत कराया था और बाद में उस लड़की का विवाह कहीं और करा दिया गया था। अब दोबारा उसी तरह का प्रकरण सामने आने से गांव के लोग हैरान हैं।

दोनों नाबालिग, कानूनी पहलुओं पर नजर रख रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने संवेदनशीलता बरतते हुए दोनों पक्षों को थाने में समझाया-बुझाया और बांड भरवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। वर्तमान में एक लड़की गांव में ही अपने परिवार के साथ रह रही है, जबकि दूसरी लड़की को उसके परिजन बदनामी और तनाव से बचाने के लिए किसी रिश्तेदार के यहां अन्यत्र ले गए हैं।

बेलहर पुलिस का कहना है कि दोनों ही लड़कियां नाबालिग हैं, इसलिए किसी भी कानूनी कार्रवाई से पहले उनके भविष्य और सामाजिक पहलुओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Banka Unique Marriage : लड़कों जैसे बाल और पैंट-शर्ट का अंदाज, राजमिस्त्री संग की मजदूरी; फिर सहेली से रचाया ब्याह