Move to Jagran APP

Bihar Crime: बांका में निर्वस्त्र अवस्था में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

murder in Banka बजबजी गांव जाने वाली सड़क पर महिला का शव मिला। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है।

By Jagran NewsEdited By: Roma RaginiPublished: Thu, 02 Feb 2023 11:17 AM (IST)Updated: Thu, 02 Feb 2023 03:09 PM (IST)
बांका में सड़क पर मिला महिला का निवस्त्र शव

जागरण संवाददाता, बांका। जिले के बजबजी गांव जाने वाली सड़क पर एक महिला का निर्वस्त्र अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर गहरा जख्म है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है।

loksabha election banner

अमरपुर प्रखंड के झरना पहाड़ी तलहटी स्थित महादेव स्थान से बजबजी गांव जाने वाली सड़क पर महिला का शव मिला। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव मिलने की सूचना पर महादेव स्थान, सादपुर, बजबजी सहित आसपास गांव के काफी संख्या लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

महादेव स्थान गांव के लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह गांव की कुछ महिला कोझी डैम के जंगल में लकड़ी काटने जा रही थीं, इसी दौरान पहाड़ी के तलहटी के रास्ते में एक महिला का निर्वस्त्र अवस्था में शव देखा। सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल अमरपुर थाना या फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में है। इसको लेकर दोनों थाना की पुलिस के बीच उहापोह की स्थिति बन गई थी। 

अमरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस एसपी डॉक्टर सत्यप्रकाश ने कहा कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों संपर्क किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला कहीं और हत्या कर गांव में शव फेंके जाने का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतका के हाथ में एक पीतल की अंगूठी मिली है, जिसपर पूजा नाम अंकित है। घटनास्थल के पास खून लगा पत्थर मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।

Bihar: रोहतास से लापता चार नाबालिग लड़कियां औरंगाबाद में मिलीं, मुखिया बोली-एक साथ इनका गायब होना बड़ी साजिश

499 छात्राओं वाले परीक्षा केंद्र में लड़कियों को देख बेहोश हुआ छात्र, कहा- अगले साल ही दूंगा इंटर की परीक्षा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.