विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News: बांका में नाबालिग छात्र की गोली मारकर हत्या, चार लोग घायल; आरोपि‍त फरार

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Sat, 09 Dec 2023 12:06 AM (IST)

बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के झालर गांव में शुक्रवार की शाम आपसी रंजिश में नौवीं के छात्र अरुण यादव (13) की ...और पढ़ें

Bihar Crime News: बांका में नाबालिग छात्र की गोली मारकर हत्या, चार लोग घायल
Bihar Crime News: बांका में नाबालिग छात्र की गोली मारकर हत्या, चार लोग घायल

HighLights

  1. सुबह गाड़ी लगाने को लेकर हुआ था विवाद, शाम को ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां
  2. घटना के बाद झालर गांव में तनाव, पुलिस कर रही कैंप

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के झालर गांव में शुक्रवार की शाम आपसी रंजिश में नौवीं के छात्र अरुण यादव (13) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी में चार लोग जख्मी हो गए।

झालर गांव निवासी भूपेंद्र यादव का पुत्र अरुण गांव में ही उच्च विद्यालय में पढ़ता था। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपितों के विरुद्ध छापेमारी की।

पुलिस ने आरोपित की एक गाड़ी, आधा दर्जन गोलियां व हथियार जब्त कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

ये लोग हैं घायल

घायलों में कुलदीप राय (50) को प्राथमिक उपचार कर भागलपुर रेफर किया गया है। वहीं, अरुण की मां तारा देवी (40), पड़ोसी इंदु देवी (30), कुलदीप राय की पुत्री श्रद्धा कुमारी (17) का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

मृतक के चाचा कार्तिक यादव ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह में सड़क पर वाहन लगाने के लेकर अरुण के भाई पंकज से पूर्व मुखिया पप्पू यादव का विवाद हुआ था।

इसी प्रतिशोध में शाम में पूर्व मुखिया पप्पू अपने भाई हिमांशु, अमर एवं चाचा समुद्र यादव, कुलदीप यादव एवं चालक डोमा यादव के साथ आया और गोलीबारी की। छाती में गोली लगने घटनास्थल पर ही भतीजे अरुण की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए।

छह से सात राउंड फायर‍िंंग की कही जा रही बात

छह से सात राउंड गोली चलने की बात स्वजन ने कही है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस गांव पहुंची। घटना के बाद सभी आरोपित गांव छोड़कर भाग गए हैं।

आरोपित पूर्व मुखिया के नाम से राइफल एवं पिस्टल का लाइसेंस भी है। पूर्व मुखिया के पिता प्रयाग यादव की हत्या भी एक दशक पूर्व वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी।

इसके बाद पुत्र को हथियार का लाइसेंस मिला हुआ है। इस संबंध में एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि आपसी रंजिश में घटना हुई है। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें - Lalu Yadav के 'पिताधर्म' पर Prashant Kishor ने कर दिया ऐसा कमेंट, क्या तेजस्वी यादव देंगे जवाब? देखें PK का ये VIDEO

यह भी पढ़ें - Bihar News: दरभंगा एम्स बनाने का रास्ता साफ, बिहार सरकार ने केंद्र की सभी शर्तों को किया मंजूर, प्रस्ताव दिल्ली भेजा