विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Teacher Salary Hike: बीपीएससी टीआरई-1 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन, HRMS की समस्या हुई दूर

Published: Fri, 23 Jan 2026 10:59 PM (IST)

बांका जिले के शिक्षकों को जनवरी के वेतन से वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। जिला स्थापना शाखा में युद्धस्तर ...और पढ़ें

बीपीएससी टीआरई-1 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन, HRMS की समस्या हुई दूर (AI Generated Image)

बीपीएससी टीआरई-1 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन, HRMS की समस्या हुई दूर (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बांका। दो साल से वार्षिक वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए जनवरी का वेतन खुशियों भरा होगा। जिला में सभी प्रकार के शिक्षकों को जनवरी वेतन से ही वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिल जाएगा। इसका काम जिला स्थापना शाखा में युद्धस्तर पर चल रहा है। एक से दो दिनों में इसे पूरा कर लिया जाना है।

यह बातें डीपीओ स्थापना संजय कुमार यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित शिक्षक के वेतन मेला में कही। उन्होंने कहा कि बीपीएससी से टीआरई-1 के बड़ी संख्या में शिक्षकों को जुलाई-2024 से ही इसका लाभ मिलना था, मगर एचआरएमएस स्तर से इसमें परेशानी थी। अब इसे विभागीय आदेश पर दूर कर लिया गया है।

उन्होंने इस मेले में अपने कर्मियों के साथ 200 से अधिक शिक्षकों की समस्या सुनी। इसमें अधिकांश आवेदन वार्षिक वेतन बढ़ोतरी के साथ लंबित एरियर भुगतान, कम वेतन निर्धारण, तकनीकी कारणों से कुछ दिनों का वेतन भुगतान नहीं होने, प्राण नंबर आदि से संबंधित आया।

उन्होंने एक-एक शिक्षकों की समस्या सुन, इसका जवाब दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिया। सबसे अधिक मामला लंबित वेतन भुगतान को लेकर ही रहा। कई आवेदन चिकित्सा अवकाश, पितृत्व अवकाश, अर्जित अवकाश, मातृत्व अवकाश के लंबित वेतन भुगतान को लेकर भी रहा।

उन्होंने कहा कि जिला में अभी प्रोवेशन अवधि वाले शिक्षकों को केवल मातृत्व अवकाश देय है। बांकी अवकाश को अवैतनिक अवकाश में परिवर्तित किया जाना है।

शिविर में आदित्य कुमार, शिवम कुमार, सरफरोज, अमित कुमार सहित कई कर्मियों ने शिक्षकों के समस्या समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई। मेला में शिक्षकों की समस्या से संबंधित आवेदन भी लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।