विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांका में कुर्सी के लिए भिड़ीं दो BPSC टीचर, CCTV को भी तोड़ने की कोशिश; विभाग ने किया सस्पेंड

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:26 AM (IST)

बांका के शंभुगंज स्थित रामचुआ विद्यालय की दो बीपीएससी शिक्षिकाओं को लगातार विवाद और अनुशासनहीनता के कारण निलंबित कर दिया गया है।

बांका में कुर्सी के लिए भिड़ीं दो मैडम (AI Generated Image)

बांका में कुर्सी के लिए भिड़ीं दो मैडम (AI Generated Image)

HighLights

  1. शिक्षिका विद्या कुमारी और स्नेहलता सिंह निलंबित हुईं।

  2. लगातार विवाद, अनुशासनहीनता और आपसी टकराव के कारण कार्रवाई।

  3. सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास भी किया।

जागरण संवाददाता, बांका। शंभुगंज प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय रामचुआ को रणभूमि बनाने वाली दोनों बीपीएससी शिक्षिका को विभाग ने निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। लगातार विवाद, अनुशासनहीनता और आपसी टकराव के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है।

डीईओ के आदेश पर विद्यालय की बीपीएससी शिक्षिका विद्या कुमारी और स्नेहलता सिंह को निलंबित करते हुए इस अवधि में विद्या का मुख्यालय कटोरिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय और स्नेहलता को चांदन बीआरसी में निर्धारित किया गया है।

डीईओ कार्यालय से 23 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, दोनों शिक्षिका ने पहले एक-दूसरे खिलाफ कुर्सी पर नहीं बैठने देने की शिकायत की थी। अमर्यादित व्यवहार, अभद्र भाषा, व्यक्तिगत रूप से अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाया था। प्रधानाध्यापक ने इससे परेशान होकर विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए।

इसके बाद दोनों शिक्षिका ने सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। इस संबंध में विभाग ने पांच और सात नवंबर को स्पष्टीकरण भी मांगा था। शिक्षिका का जवाब तथ्यपरक और संतोषप्रद नहीं पाया गया।

बीईओ पहुंचे थे स्कूल, मामला सही पाया गया

स्थानीय ग्रामीणों के साथ शिक्षिका के विवाद और मारपीट की सूचना विभाग को मिली। इसके बाद बीईओ शंभुगंज विद्यालय पहुंचे।

निरीक्षण में शिक्षिका पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, शैक्षणिक गतिविधियों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने, विद्यालय अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ करने, दिव्यांग प्रधानाध्यापक के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने तथा सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाने के प्रयास जैसे आरोप सही पाए गए।

बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली 2023 की कंडिका 14 के तहत शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के अधीन रखा है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवनयापन भत्ता देय होगा। अलग से आरोप पत्र जारी किया जाएगा। - देवनारायण पंडित, डीईओ, बांका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।