Move to Jagran APP

पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा मामलों का आरोपी बालू तस्कर को दबोचा, कई बार दे चुका था सुरक्षाकर्मियों को चकमा

बांका जिले में बालू तस्करी का मुख्य सरगना और आधा दर्जन से ज्यादा छिनैती मामलों में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।

By Animesh PrakashEdited By: Deepti MishraFri, 24 Mar 2023 09:11 PM (IST)
पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा मामलों का आरोपी बालू तस्कर को दबोचा, कई बार दे चुका था सुरक्षाकर्मियों को चकमा
आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

संवाद सहयोगी, बांका: जिले में बालू तस्करी का मुख्य सरगना और आधा दर्जन से ज्यादा छिनैती कांड का मुख्य आरोपी को टाउन थाना की पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वरुण यादव की गिरफ्तारी कुनौनी स्थित उसके घर से हुई।

बालू तस्करी का मुख्य सरगना वरुण यादव पासर गिरोह का भी संचालन करता था। पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बालू को लेकर वरुण यादव की आसपास के क्षेत्र में पूरी सक्रियता थी। बालू को लेकर वो कई बार टाउन थाना समेत बाराहाट पुलिस को चकमा दे चुका है। हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले वो फरार हो जाता था, लेकिन पुलिस गोपनीय जानकारी पर एक्शन लिया। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी वरुण यादव को कुनौनी स्थित अपने घर से गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव ने बताया कि आरोपित पर आधा दर्जन छिनतई सहित बालू का मामला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरूण यादव को जेल भेज दिया गया है।