विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार-झारखंड को जोड़ने वाला भलजोर पुल भारी गाड़ियों के लिए होगा बंद, डायवर्ट रूट से गुजरेंगे बड़े वाहन

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:06 AM (IST)

डीएम अंशुल अग्रवाल ने भलजोर पुल का निरीक्षण किया, जिसमें सुपर स्ट्रक्चर में खामियां पाई गईं। अब भारी वाहनों के ...और पढ़ें

भलजोर पुल भारी गाड़ियों के लिए होगा बंद

भलजोर पुल भारी गाड़ियों के लिए होगा बंद

HighLights

  1. डीएम ने भलजोर पुल का निरीक्षण किया, सुपर स्ट्रक्चर में खामियां पाई गईं।

  2. भारी वाहनों के लिए पुल बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगा परिचालन।

  3. पुल की मरम्मत और निर्माण में लगभग छह महीने लगेंगे।

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। बिहार- झारखंड को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 133 ई स्थित भलजोर पुल का डीएम अंशुल अग्रवाल ने मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि पुल विशेषज्ञ टीम द्वारा भलजोर पुल की जांच कराई गई थी। जिसमें पुल के सुपर स्ट्रक्चर में खामियां मिली है। जबकि फाउंडेशन एवं सब स्ट्रक्चर ठीक है। 

पुल की प्राक्कलन तैयार कर निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश एनएच को दिया गया है। इस प्रकिया को कुछ माह का समय लग सकता है। इस दौरान भारी वाहनों के परिचालन के लिए पुल को शीघ्र ही बंद कर दिया जाएगा। छोटी वाहनों का निर्बाध रूप से परिचालन जारी रहेगा। 

आधे घंटे तक बारीकी से निरीक्षण

डायवर्सन निर्माण के लिए भी एन एच विभाग के अभियंता को निर्देश दिया गया है। भारी वाहनों का परिचालन डायवर्ट रूट हंसडीहा - गोड्डा की तरफ से होगा। इसके लिए महत्वपूर्ण जगहों पर साइनेज बोर्ड लगाया जाएगा। डीएम ने पुल के उपरी एवं निचले दोनों हिस्सों का आधे घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया। 

गौरतलब हो कि लगातार भारी वाहनों के परिचालन से पुल का उपरी हिस्सा सुपर स्ट्रक्चर कमजोर हो चुका है। जिसे बंद करने के लिए एन एच विभाग द्वारा जिला प्रशासन को अनुरोध पत्र दिया गया था। इसके बाद डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ स्थल निरीक्षण कर पुल बंद करने का निर्देश दिया है। 

पुल निर्माण में छह महीने का संभावित समय

विभाग के अभियंता के अनुसार 52 मीटर लंबी और 7.50 मीटर चौड़ी सड़क करीब 56 वर्ष पुराना है। विभाग द्वारा पुल निर्माण में छह महीने का संभावित समय बताया जा रहा है। भारी वाहनों को पुल बंद होने पर 20-25 किलोमीटर की अधिक की दूरी तय करना होगा।

वहीं यात्री बसों के बंद होने से भी लोगों की परेशानी बढे़ेगी। निरीक्षण में एसडीएम राज कुमार, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा,एन एच विभाग के सहायक अभियंता प्रवेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- आज रात से बंद होगा भागलपुर का विक्रमशिला सेतु! BRO की 80 सदस्यीय टीम हटाएगी बेली ब्रिज, 3 महीने में ऐसे बदलेगी सूरत