बिहार से झारखंड जाना होगा आसान, भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन का जल्द CM सम्राट चौधरी करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन परियोजना के शिलान्यास की तैयारियां तेज हो गई हैं।
-1791121841281_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन की तैयारियां तेज।
भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन परियोजना का होगा शिलान्यास।
1720 करोड़ की लागत से 67 KM सड़क बनेगी।
संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन परियोजना के संभावित शिलान्यास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नौ अक्टूबर को संभावित आगमन को लेकर रविवार को एसडीएम राजकुमार ने एनएच अधिकारियों के साथ सिकंदरपुर पंचायत स्थित एनएच किनारे मरचून मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित सभा स्थल और हेलीपैड की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है। आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि के बाद तैयारियों को और गति दी जाएगी।

सभा स्थल पर विशाल हैंगर बनाकर करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
दो चरणों में होगा निर्माण
एनएच के मुख्य अभियंता संजय कुमार भारती ने बताया कि भागलपुर से झारखंड सीमा स्थित भलजोर तक 67 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण दो चरणों में होगा।
परियोजना पर कुल 1720 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में भागलपुर से खडहरा तक 857 करोड़ और दूसरे चरण में खडहरा से भलजोर तक 863 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होगा। दोनों चरणों की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, बीडीओ हर्ष परासर, एनएच के सहायक अभियंता प्रवेश कुमार, विद्युत विभाग के जेई राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- बिहार में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक होगा चालू
