भागलपुर-बांका एसएच-25 पर सफर होगा महंगा; समुखिया मोड़ पर बनेगा टोल प्लाजा, 1.25 से 8.10 रुपये प्रति किमी तय हुई दर
Bhagalpur Banka SH 25 Toll Plaza Samukhiya More Toll Tax Rates भागलपुर-बांका एसएच-25 पर समुखिया मोड़ के पास टोल प्लाजा बनने की तैयारी है, जिससे अब इस मार्ग पर सफर महंगा हो जाएगा। वाहनों की श्रेणी के अनुसार ₹1.25 से ₹8.10 प्रति किलोमीटर तक की दरें तय की गई हैं, हालांकि निजी गाड़ियों को फिलहाल छूट मिली है।

Bhagalpur Banka SH 25 Toll Plaza Samukhiya More Toll Tax Rates भागलपुर-बांका एसएच-25 पर सफर होगा महंगा
HighLights
समुखिया मोड़ पर भागलपुर-बांका एसएच-25 पर टोल प्लाजा बनेगा।
वाहनों के लिए ₹1.25 से ₹8.10 प्रति किमी टोल दरें तय।
निजी गाड़ियों को फिलहाल टोल शुल्क से छूट मिलेगी।
संवाद सूत्र, बांका। Bhagalpur Banka SH 25 Toll Plaza Samukhiya More Toll Tax Rates बांका से भागलपुर जाना हो या बीच रास्ते में अमरपुर तक ही सफर करना हो, अब टोल टैक्स चुकाने के लिए तैयार रहिए। स्टेट हाईवे पर सफर के लिए भी अब जेब ढीली करनी होगी। खास बात यह है कि टोल प्लाजा से गुजरने के बाद सफर की दूरी चाहे जितनी हो, निर्धारित नियमों के अनुसार टोल का पूरा भुगतान करना होगा। यानी आप भागलपुर तक जाएं या अमरपुर में ही उतर जाएं, टोल की राशि से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
भागलपुर-बांका एसएच-25 पर समुखिया मोड़
के पास टोल प्लाजा बनाने की तैयारी तेज हो गई है। पथ निर्माण विभाग ने 44 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए वाहनों की श्रेणी के अनुसार टोल की दर निर्धारित कर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
श्रेणीवार तय हुई टोल की दरें
विभाग की योजना के अनुसार समुखिया मोड़ के पास टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों से उनकी श्रेणी के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए प्रति किलोमीटर 1.25 रुपये की दर निर्धारित की गई है। वहीं, हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के मालवाहक वाहन और मिनी बस के लिए यह दर 2 रुपये प्रति किलोमीटर होगी।
भागलपुर-बांका एसएच-25 (समुखिया मोड़ टोल प्लाजा): श्रेणीवार टोल दरें एवं नियम
| वाहन की श्रेणी | निर्धारित टोल दर (प्रति किमी) | 44 किमी के आधार पर अनुमानित एकतरफा शुल्क |
| कार, जीप, वैन एवं हल्के मोटर वाहन (केवल व्यावसायिक पंजीकृत; निजी को छूट) | 1.25 रुपये | ₹55 (लगभग) |
| हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के मालवाहक एवं मिनी बस | 2.00 रुपये | ₹88 (लगभग) |
| बस एवं दो एक्सल वाले ट्रक | 4.25 रुपये | ₹187 (लगभग) |
| तीन एक्सल वाले वाणिज्यिक वाहन | 4.60 रुपये | ₹202.40 (लगभग) |
| भारी निर्माण मशीनरी एवं मल्टी एक्सल वाहन | 6.65 रुपये | ₹292.60 (लगभग) |
| सात या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहन |
ओवरसाइज वाहनों से 8.10 रुपये प्रति किमी वसूली
इसी तरह बस और दो एक्सल वाले ट्रक को 4.25 रुपये, तीन एक्सल वाले वाणिज्यिक वाहनों को 4.60 रुपये तथा भारी निर्माण मशीनरी और मल्टी एक्सल वाहनों को 6.65 रुपये प्रति किलोमीटर देने होंगे। सात या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए सर्वाधिक 8.10 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की गई है।
निजी गाड़ियों को फिलहाल राहत
इस मार्ग पर टोल वसूली शुरू होने के बाद भागलपुर, अमरपुर और बांका के बीच नियमित रूप से चलने वाले व्यावसायिक वाहनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। माल ढुलाई करने वाले ट्रक, यात्री बस और अन्य वाणिज्यिक वाहनों के परिचालन खर्च पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है।
व्यावसायिक वाहनों पर बढ़ेगा खर्च
हालांकि, गैर-वाणिज्यिक पंजीकरण वाले निजी कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों को फिलहाल शुल्क से छूट दी गई है। इसके अलावा निर्धारित प्रावधानों के तहत सर्विस या वैकल्पिक सड़क उपलब्ध होने पर उससे गुजरने वाले दोपहिया वाहन भी टोल मुक्त रहेंगे।
132 मीटर लंबे पुल का भी जुड़ेगा शुल्क
टोल की गणना में इस मार्ग पर बने बड़े पुल को भी शामिल किया गया है। एसएच-25 पर 60 मीटर से अधिक लंबाई वाला एक पुल है, जिसकी कुल लंबाई 132 मीटर है। विभागीय प्रावधान के अनुसार इसकी वास्तविक लंबाई का दस गुना यानी 1.32 किलोमीटर सड़क के बराबर मानकर टोल की गणना की जाएगी।
ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा
इसके अतिरिक्त निर्धारित क्षमता से अधिक भार (ओवरलोड) लेकर चलने वाले वाहनों पर शिकंजा कसते हुए उनसे संबंधित श्रेणी के लागू टोल शुल्क के बराबर अतिरिक्त राशि भी वसूली जाएगी।
नियमित यात्रियों को राहत, 24 घंटे व मासिक पास की मिलेगी सुविधा
बार-बार इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के लिए विभाग ने पास की सुविधा भी रखी है। एक दिन (24 घंटे) में दो एकतरफा यात्रा के लिए डेढ़ गुना शुल्क देकर रिटर्न पास लिया जा सकेगा। वहीं, एक माह की वैधता वाले मासिक पास के लिए एकतरफा यात्राओं के निर्धारित कुल शुल्क का दो-तिहाई भुगतान करना होगा, जिससे नियमित आवागमन करने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
भागलपुर-बांका स्टेट हाईवे-25 पर समुखिया मोड़ के पास टोल प्लाजा बनाया जाएगा। फिलहाल व्यावसायिक उपयोग वाले वाहनों को ही टोल टैक्स देना होगा। विभागीय निर्देशानुसार इस पर काम चल रहा है।"
— सुशांत कुमार, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।