संपत्ति विवाद में भाई के साथ मारपीट
बांका। थाना क्षेत्र के दमजोर तांती टोला में शुक्रवार दोपहर दो भाइयों ने मिलकर सगे भाई कुलदीप तांती एवं उनकी पत्नी मंजू देवी पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
बांका। थाना क्षेत्र के दमजोर तांती टोला में शुक्रवार दोपहर दो भाइयों ने मिलकर सगे भाई कुलदीप तांती एवं उनकी पत्नी मंजू देवी पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ मृत्युंजय ¨सह पुलिस बलों साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया। घायलों में शामिल कुलदीप तांती की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस कारण से उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं आरोपित उदय तांती हाथ में धारदार हथियार दबिया, छुरी लिए थाना पहुंच गया। जो उक्त हथियार से खुद पर घायल द्वारा हमला करने की बात कह रहा था। पुलिस ने उदय का भी इलाज सीएससी में पुलिस अभिरक्षा में कराया है। जानकारी के अनुसार घायल कुलदीप की पहली शादी करीब 30 वर्ष पूर्व प्रेमलता देवी से हुई थी। जिसमें तकरीबन 26 वर्ष का एक पुत्र भी है। इसी बीच घायल ने कटिहार जिले के बारसोई निवासी मंजू देवी से दूसरी शादी की है। मंजू भी तीन पुत्री व एक पुत्र की मां है। कुछ दिन पूर्व सभी भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया। घायल मंजू देवी ने बताया कि अभी पति के सभी भाइयों बीच पैतृक संपत्ति का भी बंटवारा नहीं हुआ है। बंटवारे को लेकर आरोपितों द्वारा अक्सर विवाद खड़ा कर दिया जाता है। पति से सौतन का संबंध भी टूट चुका है। 27 वर्ष बाद आरोपितों के बुलावे पर घर आया और साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।इधर,थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।