भिट्टी गांव में मारपीट
बांका। थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव में बचों के खेल-खेल के दौरान उत्पन्न विवाद में एक पक्ष के लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी।
बांका। थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव में बच्चों के खेल-खेल के दौरान उत्पन्न विवाद में एक पक्ष के लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। महिला वर्षा कुमारी ने गांव के ही सतीष मंडल, फौजदारी मंडल सहित अन्य के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार की सुबह घर के समीप छोटे पुत्र दिव्यांशु कुमार अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस क्रम में दिव्यांशु का पड़ोस के रिया कुमारी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। जब पुत्र दिव्यांशु रोते हुए घर आया तो इसकी शिकायत सतीष मंडल से की। जिस पर सतीष मंडल भड़क गए और गाली-गलौज किया। जिसका विरोध करने पर सतीष मंडल, फौजदारी मंडल सहित अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। ग्रामीणों के पहल पर मामले को शांत किया गया। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।