Move to Jagran APP

लॉकडाउन में प्रवासियों के लिए फिक्रमंद रही महिला समिति

बांका। लॉकडाउन में बौंसी की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला शाखा प्रवासियों की सेवा को फिक्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 10:45 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 10:45 PM (IST)
लॉकडाउन में प्रवासियों के लिए फिक्रमंद रही महिला समिति

बांका। लॉकडाउन में बौंसी की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला शाखा प्रवासियों की सेवा को फिक्रमंद बनी रही। कई महिलाओं ने सेवा कर कस्बाई बाजार में आधी आबादी की जिम्मेदारी निभाई। अध्यक्ष मधु ड्रोलिया की अगुवाई में विभिन्न इलाकों में प्रवासी और जरूरतमंद लोगों मदद पहुंचाई गई। बात इतनी नहीं कि पंचायत वाले इस छोटे से बाजार में महिलाओं ने लोगों की सेवा की। इससे बड़ी बात यह रही कि इस छोटे बाजार की महिलाएं लगातार सक्रिय रही और लोगों की हर तरह की सहायता की। छोटे बाजार में घरेलू महिलाओं के सेवा के लिए सड़क पर उतरना बड़ी बात बनी। इस टीम ने करीब पांच सौ लोगों को सूखा राशन, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन आदि सामान उपलब्ध कराया।

loksabha election banner

महिला समिति की टोली ने घूम घूमकर प्रवासियों को मदद पहुंचाने का काम किया। इस कार्य में महिला समिति के एक दर्जन सदस्यों ने सहयोग किया। इसके अलावा दिसंबर माह में जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं मोतियाबिद का निशुल्क ऑपरेशन भी किया गया। इसमें 35 लोगों को चिह्नित कर कोलकाता से डॉक्टर बुला कर ऑपरेशन कराने के बाद दवाई एवं चश्मा उपलब्ध कराया गया। महिला समिति ने लॉकडाउन के दौरान भीषण गर्मी के बीच गांधी चौक पर पेयजल भी उपलब्ध कराया। विशेषकर प्रवासी कामगारों को मदद पहुंचाने के लिए महिला समिति के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष मधु ड्रोलिया ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान समिति द्वारा किए गए कार्य से संतुष्ट हूं। आगे भी जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने के लिए समिति हमेशा आगे रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.