Move to Jagran APP

धोरैया विधानसभा को सामान्य करने की मांग

संवाद सूत्र बांका धोरैया विधान सभा क्षेत्र को सामान्य करने की मांग कांग्रेस नेता प्रमोद सिंह वेल्डन ने की है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री गृह मंत्री बिहार के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धोरैया विधान सभा को सामान्य करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि धोरैया विधान सभा क्षेत्र 1965 के परिसीमन से आज तक लगातार करीब 54 वर्षों से सुरक्षित रहने के कारण यहां सामान्य वर्ग पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग चुनाव से वंचित है। उन्होंने कहा कि अमरपुर विधान सभा क्षेत्र से 1962 में अलग कर धोरैया विधान सभा क्षेत्र बनाया गया था। जिसके बाद यहां पांच वर्षों तक सामान्य सीट रही। लेकिन 1965 में परिसीमन के बाद धोरैया विधान सभा को सुरक्षित कर दिया गया। तब से लेकर आज तक यह क्षेत्र सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले के सुलतानगंज विधानसभा सिट को 1995 में सुरक्षित किया गया था। लेकिन वहां दस वर्षों में ही उसे सामान्य कर दिया गया। जबकि यह क्षेत्र 54 साल से लगातार सुरक्षित है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 07:24 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 07:24 PM (IST)
धोरैया विधानसभा को सामान्य करने की मांग

बांका। आरक्षित धोरैया विधानसभा क्षेत्र को सामान्य करने की मांग कांग्रेस नेता प्रमोद सिंह वेल्डन ने की है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, बिहार के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

loksabha election banner

उन्होंने पत्र में लिखा है अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से 1962 में अलग कर धोरैया विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। इसके बाद यहां पांच वर्षों तक सामान्य सीट रही। लेकिन 1965 में परिसीमन के बाद धोरैया विधानसभा को सुरक्षित कर दिया गया। तब आज तक लगातार करीब 54 वर्षों से सुरक्षित सीट घोषित है। इस कारण यहां सामान्य वर्ग, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोग चुनाव में सीधी भागीदारी से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले के सुलतानगंज विधानसभा सीट को 1995 में सुरक्षित किया गया था। लेकिन वहां दस वर्ष में ही उसे सामान्य कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.