Move to Jagran APP

निमियां में आग से पांच दर्जन घर जलकर हुआ राख

इधर अग्नि पीड़ितों ने स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई सहायता मुहैया नहीं कराने का आरोप लगा शुक्रवार सुबह सड़क पर जले अनाज व बर्तन रखकर बेलहर-बांका मुख्यमार्ग को जाम कर दिया।साथ ही शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।सड़क जाम किए पीड़ित डीएम को घटनास्थल पर बुलाने का मांग कर रहे थे।पीड़ितों की मानें तो ग्रामीणों व ट्रस्ट की सहायता पर ही रात गुजारने के लिए टेंटअन्न जल नसीब हुआ है।सड़क जाम की खबर मिलते ही थानाध्यक्षबीडीओसीओ मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद सड़क जाममुक्त कराया।अग्नि पीड़ितों के लिए नाश्ता एवं भोजन का प्रबंध किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:12 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:12 PM (IST)
निमियां में आग से पांच दर्जन घर जलकर हुआ राख
निमियां में आग से पांच दर्जन घर जलकर हुआ राख

बांका। निमियां गांव के नैयासी टोला में गुरुवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते महज एक घंटे के अंतराल में चार घर छोड़ पूरी बस्ती की लगभग पांच दर्जन घर जलकर राख हो गई। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों द्वारा भरपूर प्रयास किया गया। लेकिन पानी संकट होने कारण कामयाब नहीं हो सके। इस घटना में लगभग 20 लाख की क्षति हुई है।

loksabha election banner

इधर प्रशासन के द्वारा कोई सहायता नहीं पहुंचाने के विरोध में शुक्रवार को सड़क जाम कर दिया। पीड़ितों ने जले हुए अनाज व बर्तन रखकर बेलहर-बांका मुख्यमार्ग को डेढ़ घंटे तक जाम किया। साथ ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित डीएम को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे।

पीड़ितों की मानें तो ग्रामीणों व ट्रस्ट की सहायता से ही टेंट व अन्न जल नसीब हुआ है। वहीं जाम की खबर मिलते ही बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, सीओ नागेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष विनोद कुमार, खेसर पुलिस पीड़ितों को राहत मुहैया कराने का आश्वासन दिया। तब जाम समाप्त हुआ। बाद में एसडीओ मनोज कुमार चौधरी भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इधर आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। कोई बिजली से तो कोई खाना बनाने के दौरान आग लगने की बात कह रहे थे।

---

425 लोग हुए बेघर

आग सर्वप्रथम नेवाजी खैरा के घर से लगी थी। घटना में करीब 20 लाख रुपए मूल्य के सामान, जेवरात, अनाज, नगदी,कागजात आदि जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना में 63 घरों के 425 पीड़ित सदस्य बेघर हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन की मानें तो उक्त गांव के ही पैक्स अध्यक्ष सह डीलर पवन कुमार पंडित, बंटी टेंट हाउस द्वारा राहत शिविर एवं रात्रि भोजन का प्रबंध कराया गया है। साथ ही भविष्य ज्योति सेवा ट्रस्ट द्वारा पीड़ितों के लिए नाश्ता, पेयजल आदि मुहैया कराया गया है।

=======

ग्रामीणों की सहायता पर कटी रात

बताया जाता है कि उक्त टोले की आबादी लगभग 65-67 घर की है। जहां महज तीन चापाकल और एक कुआं है। सीओ ने बताया कि सीआई राजेश झा से सभी अग्नि पीड़ितों के क्षति का आकलन कराया गया है। 63 घर जलने की पुष्टि हुई है। जिसमें काफी बड़ा नुकसान हुआ है। पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.