भागवत कथा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा
अवध किषोर ष्यामला ेें
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 09:55 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 09:55 PM (IST)
बांका। नगर परिषद के गरनियां गांव में सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर सोमवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में महिलाओं व युवतियों ने हिस्सा लिया। कलश शहर के ओढ़नी नदी से भरकर भागवत स्थल तक पहुंची। इससे पहले शोभा यात्रा शहर की सभी मुख्य चौराहों से गुजरी। भक्ति गीत पर कलश शोभायात्रा निकल रही थी। वहीं गरनियां में अगले सात दिनों तक साध्वी प्रिया के द्वारा श्रद्धालुओं को भगवान के विभिन्न लीलाओं का वर्णन होगा। वहीं भागवत कथा का शुभारंभ जिप अध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह ने किया। भागवत कथा के पहले दिन साध्वी प्रिया ने भगवान राम के बाल स्वरूप की कथा सुनाई। वहीं संध्या आरती में भी स्थानीय लोगों की काफी भीड़ देखी गई। इस मौके पर अंगद कुशवाहा, उदय ¨सह, सुनील कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें