यौनशोषण का आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर
बांका। धोरैया थाना क्षेत्र की एक लड़की के साथ यौन शोषण प्रकरण में पुलिस अब तक सुस्त है। इस
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 07:32 PM (IST)
बांका। धोरैया थाना क्षेत्र की एक लड़की के साथ यौन शोषण प्रकरण में पुलिस अब तक सुस्त है। इस संबंध में लड़की के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लेकिन पुलिस तिलैया गांव के आरोपित युवक रवि कुमार चौहान को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
इस संबंध में लड़की के परिजनों ने एसपी को आवेदन देकर गुहार लगाई। आवेदन में कहा है कि रवि कुमार से पढ़ने के दौरान लड़की की दोस्ती हुई। इसके बाद शादी का प्रलोभन देकर उसने उसका कई बार यौन शोषण किया। उसने जब शादी का दवाब बनाया तो रवि पीछे भागने लगा। इस पर उसके परिजनों ने भी आकर धमकी दी। परिजनों ने युवती को न्याय दिलाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें