Move to Jagran APP

मथुरा मोड़ में निकली कलश शोभा यात्रा

10बीएएन 25 संवाद सहयोगी ,कटोरिया (बांका): मथुरा मोड़ के नारायण डीह मैदान पर मां मनसा मंदिर के प्रागंण में विष्णु महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 10

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 07:50 PM (IST)
मथुरा मोड़ में निकली कलश शोभा यात्रा

बांका। मथुरा मोड़ के नारायणडीह मैदान पर मां मनसा मंदिर के प्रागंण में विष्णु महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 108 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।

loksabha election banner

बौंसी से आए आचार्य सुधीर बाबा एवं तांत्रिक मनोज बाबा की देख-रेख में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश शोभायात्रा की शुरुआत की गई। यज्ञ स्थल से कलश शोभायात्रा बाबूमहल होते हुए पुन: यज्ञ स्थल तक पहुंची। लालपुर नदी से जल लेकर यज्ञ मंडप में जाकर कलश शोभायात्रा का समापन किया गया। यज्ञ में मुख्य यजमान की भूमिका प्रदीप वर्णवाल व रीता देवी थीं।

मौके पर पूर्व विधायक सोनेलाल हेंब्रम, अभिमन्यु बरनवाल बालकृष्ण बरनवाल, चुनचुन ठाकुर, नुनेश्वर यादव, सिकंदर दर्वे, मंटू पासवान, सुरेश यादव, हरीश ठाकुर, दिलीप ¨सह, सुभाष ¨सह, जगदीश दर्वे, सुदेश ¨सह, करमचंद मरांडी सहित अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.