रिपब्लिक कराटे के लिए छह खिलाड़ी चयिनत
बांका। आगामी 11-13 जनवरी को पटना के पाटलीपुत्रा स्पोर्टस कांप्लेक्स में आयोजित ऑल इंडिया रि
बांका। आगामी 11-13 जनवरी को पटना के पाटलीपुत्रा स्पोर्टस कांप्लेक्स में आयोजित ऑल इंडिया रिपब्लिक कराटे प्रतियोगिता के लिए बांका से छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता में 21 राज्यों के कराटेशियन हिस्सा लेंगे। कराटे संघ के महासचिव शरद यादव ने बताया कि बांका से छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिससे की बांका के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। बांका से सब जूनियर वर्ग में अन्नया ¨सह, किरण कृति आजाद, रागिनी कुमारी, सीनियर वर्ग में सौरभ कुमार, मु. अशरफुल अंसारी व कुमार अनुराग का चयन किया गया है। पिछले छह माह से सभी कराटेशियन बालिका मध्य विद्यालय मैदान पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस मौके पर डीईओ अनिल कुमार शर्मा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।कहा कि बांका जिला खेल के मामले में अभी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बीते दिनों कई प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अपने खेल से जिले का नाम रौशन किया है। इस चयन पर बांका प्रमुख बमबम यादव, शिवनारायण झा, प्रदीप कुमार, पप्पू ¨सह, सुमित कुमार आदि शामिल हैं।