विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांका: मां के मनाने पर 24 घंटे बाद टावर से उतरा युवक, मंगेतर की वजह से 2 बार कर चुका है जान देने का प्रयास

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:25 AM (IST)

बांका में एक युवक लगभग 24 घंटे तक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा रहा, क्योंकि उसकी मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया था।

टावर पर चढ़ा युवक। फोटो जागरण

टावर पर चढ़ा युवक। फोटो जागरण

HighLights

  1. युवक 24 घंटे तक 33 हजार वोल्ट टावर पर चढ़ा रहा।

  2. मंगेतर के शादी से इनकार करने पर टावर पर चढ़ा था।

  3. मां के पहुंचने पर युवक सुरक्षित नीचे उतरा, अस्पताल में भर्ती।

संवाद सूत्र, बांका। टाउन थाना क्षेत्र के मुहड़रा रेलवे स्टेशन के पास 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़े युवक को शनिवार को उसकी मां के पहुंचने पर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

करीब 24 घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बाद युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

झारखंड के दुमका जिले के पुदुमपुर निवासी मनोज सोरेन की शादी फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के गोरगम्मा गांव की एक युवती से तय हुई थी।

दोनों के बीच करीब दो महीने से बातचीत चल रही थी। युवती के शादी से इनकार करने पर युवक शुक्रवार सुबह टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसने इससे पहले पैसेंजर ट्रेन के आगे जान देने की कोशिश भी की थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया। युवक मंगेतर के शादी के लिए तैयार होने पर ही नीचे उतरने की जिद पर अड़ा था।

पुलिस युवती को भी मौके पर लाई, लेकिन उसकी अपील का असर नहीं हुआ। एसडीओ राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास समेत अधिकारी लगातार उसे समझाते रहे।

अंततः शनिवार को मां के पहुंचने पर युवक नीचे उतर आया। पुलिस युवक से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाएगी।

यह भी पढ़ें- 'शादी के लिए हां करो तभी उतरूंगा', बांका में 33 हजार केवी के टावर पर चढ़ा दुमका का युवक, पुलिस के छूटे पसीने