विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांका में हेडमास्टर पर छात्रा संग अश्लील चैटिंग का आरोप, महिला थाने पहुंचा मामला

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:28 PM (GMT+05:30)

शंभुगंज, बांका के एक विद्यालय के प्रभारी पर छात्रा से मोबाइल पर अश्लील चैटिंग और बातचीत का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

बांका में हेडमास्टर पर छात्रा संग अश्लील चैटिंग का आरोप, महिला थाने पहुंचा मामला (AI Generated Image)

बांका में हेडमास्टर पर छात्रा संग अश्लील चैटिंग का आरोप, महिला थाने पहुंचा मामला (AI Generated Image)

HighLights

  1. विद्यालय प्रभारी पर छात्रा से अश्लील चैटिंग का आरोप।

  2. स्वजनों ने शिक्षा विभाग और महिला थाना में शिकायत की।

  3. शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संवाद सहयोगी, शंभुगंज (बांका)। प्रखंड क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रभारी पर छात्रा से मोबाइल पर अश्लील चैटिंग और बातचीत करने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के स्वजनों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ महिला थाना में भी बुधवार की शाम शिकायत की है।

शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विद्यालय की एक छात्रा की प्रभारी से मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई थी। छात्रा के स्वजनों का आरोप है कि बाद में बातचीत के बाद अश्लील चैटिंग तक पहुंच गई।

प्रभारी का आरोपों से इनकार

इसकी जानकारी मिलने पर स्वजन छात्रा को लेकर विद्यालय पहुंचे और प्रभारी से पूछताछ की। स्वजनों के अनुसार प्रभारी ने चैटिंग करने के आरोप से इनकार किया।

डीपीओ पहुंचे स्कूल

इसके बाद स्वजनों ने शिक्षा विभाग और महिला थाना में लिखित शिकायत की। शिकायत के आलोक में डीपीओ स्थापना संजय यादव विद्यालय पहुंचकर और संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।
वहीं, बीईओ भूपेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है।

यह भी पढ़ें- 3 दिन भी नहीं टिक सका प्रशासन का बैरियर! जर्जर भलजोर पुल पर भारी वाहनों की एंट्री से हड़कंप, ड्राइवर पर FIR की तैयारी

यह भी पढ़ें- फर्जी प्रमाण पत्र से 10 साल तक सरकारी नौकरी, बांका की टीचर पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा